मेरठ से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर चाइनीज मांझे से प्रेमिका का गला काटने का आरोप है। इतना ही नहीं, शख्स पर यह भी आरोप है कि उसने महिला के बच्चे को जिंदी ही जमीन में दफना दिया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
मेरठ पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है। आरोपी को लगा कि महिला की मौत हो गई है। इसलिए वह वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों में दहशत में फैल गई। इलाके में सनसनी फैल गई है, लोगों के लिए घटना पर यकीन करना मुश्किल है।
मामला मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके के नरहाडा गांव का है। यहां रहने वाली एक लड़की का निकाह परतापुर थाना इलाके के रहने वाले लड़के से हुआ था। दोनों के दो बेटे हैं। इसी बीच कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाले सालिम नामक शख्स से प्रेम प्रसंग हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद लड़की अपने मायके चली गई। वह अपने छोटे बेटे को साथ में लेकर कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी बीच आरोपी सालिम ने महिला ने मिलने के लिए बुलाया था। जहां उसने कथित तौर पर मांझे से महिला का गला काट दिया। और बच्चे को जिंदा दफन कर दिया।
इसके बाद महिला का परतापुर थाना इलाके के फ्लाई ओवर के पास खून से लथपथ हालत में मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला का गला काफी गहरा कटा हुआ था। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इशारे में महिला ने अपनी जानकारी दी और घरवालों का फोन नंबर दिया। इसके बाद महिला के पिता अस्पताल पहुंचे।
पीड़िता के अनुसार, वह घर से बाजार के लिए निकली थी। महिला ने इशारे में बच्चे के बारे में बताया। उधर आरोपी ने को लगा कि महिला की मौत हो गई है इसलिए वह घर जाकर सो गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से बच्चे के बारे में पूछा तो उसका जवाब सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी ने बच्चे को जिंदा दफन कर दिया था। पुलिस मौके पर गई तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं महिला की हालत अभी नाजुक है। इस वारदात से आस-पास के लोग हैरान हैं।
