साल 2011 यानी अब से करीब 8 साल पहले इस शख्स ने NCP चीफ शरद पवार को सरेआम चाटा जड़ दिया था। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी घोषित कर रखा था और वो साल 2014 में दिल्ली कोर्ट में ट्रायल के दौरान फरार हो गया था। अब पुलिस ने इस बदमाश को फिर पकड़ लिया है। इस शख्स का नाम अरविंद सिंह है। अरविंदर सिंह को हरविंदर सिंह के नाम से भी जाना जाता है।
शरद पवार साल 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कृषि मंत्री थे। 24 नवंबर को 2011 को जब तत्कालीन कृषि मंत्री दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन काउंसिल, New Delhi Municipal Council, (NDMC) की बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे तब अरविंदर सिंह ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
36 साल के अरविंदर सिंह ने उस वक्त कृषि मंत्री शरद पवार पर आरोप वस्तुओं के दाम बेवजह बढ़ाने का आरोप लगाया था और कहा था कि ‘यह राजनीतिज्ञों को मेरा जवाब है।’ शरद पवार को थप्पड़ मारने के बाद वो भागने की फिराक में था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया था। उस पर आत्महत्या का प्रयास करने, प्रताड़ित करने और आपराधिक प्रवृति कृत्य करने का चार्ज लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि अरविंदर सिंह पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एक कॉनस्टेबल पर भी हमला करने का आरोप है। अरविंदर सिंह वहीं शख्स है जिसने साल 2011 में ही पूर्व टेलिकॉम मंत्री सुखराम को दिल्ली कोर्ट परिसर में ही तमाचा मारा था। यह वाकया उस दिन हुआ था जब सुखराम को साल 1996 के एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले ममें 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
पुलिस को अरविंदर सिंह की शिद्दत से तलाश थी। अरविंदर को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर कई बार छापेमारी की थी लेकिन वो किसी अज्ञात जगह पर जाकर छिप गया था। पुलिस ने अरविंदर सिंह को बीते सोमवार (11-11-2019) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अदालत ने उसे 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (और…CRIME NEWS)
