‘जब महिलाएं बेहोश जाती तब हस्तमैथुन करते-करते वो उनका गला घोंट देता था।’ यह इकबालिया जुर्म उस खूंखार सीरियल किलर का था जिसे कुछ सालों पहले पुलिस ने पकड़ा था। इस शख्स को अमेरिका के इतिहास का सबसे खूंखार किलर घोषित कर दिया गया है। यहां की जांच एजेंसी FBI ने बीते रविवार (06-10-2019) को बताया कि इस शख्स ने 93 हत्याओं की बात कबूली है। साल 1970 से 2005 के बीच इसने यह हत्याएं की हैं। गंभीर बात यह भी है कि इसने ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।
सैमुअल लिटिल नाम के इस सीरियल किलर पर 50 हत्याओं के जुर्म साबित हुए हैं। FBI ने एक वेबसाइट पर सैमुअल लिटिल द्वारा बनाए गए उन स्केचों का वीडियो जारी किया है जिनके बारे में कहा जाता रहा है कि यह सभी इस सीरियल किलर के शिकार हुए हैं। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस वेबसाइट पर एफबीआई ने यह भी लिखा है कि इस किलर के हाथों मारे गए कुछ लोगों की डेड बॉडी अब तक नहीं मिली है।
आपको याद दिला दें कि साल 2014 में तीन हत्याएं करने के जुर्म में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। एफबीआई के क्राइम विशेषज्ञ Christie Palazzolo ने बताया है कि सैमुअल हत्याएं करने के बाद अक्सर यह सोचता था कि वो कभी पकड़ा नहीं जाएगा क्योंकि उसके पीड़ितों की संख्या किसी ने अभी तक गिनी नहीं है।
सैमुअल हालांकि अभी जेल में बंद है लेकिन जांच अधिकारी इस बात की कोशिश कर रहे हैं उसके हर एक जुर्म का हिसाब-किताब हो सके तथा हर हत्या के लिए उसे बराबर सजा मिल सके। सैमुअल लिटिल को सैमुअल मैकडोवेल के नाम से भी जाना जाता है। सबसे पहले उसे साल 2012 में गिरफ्तार किया गया था।
आपको याद दिला दें कि अमेरिका के इस सनकी किलर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया था कि वो ज्यादात गरीब और अश्वेत महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वो ऐसी महिलाओं की हत्या करता था जो वेश्यावृत्ति में लिप्त होती थीं या फिर जिन्हें नशे की आदत होती थी।
https://www.youtube.com/watch?v=4pNmIq-wZY4
मुक्केबाज रह चुका सैमुअल एक पंच से अपने शिकार की हड्डिया तोड़ देता था। जब महिलाएं बेहोश जाती तब हस्तमैथुन करते-करते वो उनका गला घोंट देता था। उसने बताया था कि वो अमेरिका के फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया, इंडियाना, मिसिसिपी, ओहिया समेत अन्य कई राज्यों में घूम-घूम कर मर्डर कर चुका है। (और…CRIME NEWS)

