इस रेपिस्ट ने लड़की से 100 बार रेप किया। उसने उससे कहा कि ‘जिसको वो पसंद करता है उसकी वो मदद नहीं कर सकता और उसे बच्चे पसंद हैं।’ इस रेपिस्ट ने खुद लड़की के सामने कबूला कि वो एक सीरियल रेपिस्ट है। 12 साल की इस लड़की के साथ सालों तक बलात्कार होता रहा।

बड़ी मुश्किल से इस बदमाश के चंगुल से निकलने वाली लड़की ने जब Child Advocacy Center के अधिकारियों के सामने अपनी दास्तान सुनाई तो उनकी आंखें खुली की खुली ही रह गईं।

इससे पहले इस लड़की की मां ने बीते 30 सितंबर को यूएस के Hot Springs Police Department से संपर्क कर बताया कि उनकी बेटी ने अपनी एक सहेली को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि उसके साथ लगातार रेप किया जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने 37 साल के Tony Kiah Caver को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की की खौफनाक दास्तान सुनने के बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ गिरप्तारी का वारंट जारी किया था। Caver को Arkanas के Hot Springs स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और वहीं से इस लड़की को भी छुड़ाया गया है।

लड़की ने अपनी मां को बताया कि वो कई सालों से अपने घर पर उसका रेप कर रहा है। Cooper Anthony Mercy Child Advocacy Center से बातचीत करते हुए लड़की ने खुलासा किया कि Caver ने गाड़ी की पिछली सीट पर भी उसके साथ रेप किया।

लड़की ने बताया कि Caver के कम्प्यूटर पर उसने कई लड़कों की गंदी तस्वीरें और वीडियो भी देखे हैं। उसने उससे कहा कि उसे बच्चे पसंद है। लड़की के मुताबिक उसके साथ 100 बार रेप किया गया।

पुलिस ने 2 अक्टूबर को Caver के घर का सर्च वारंट हासिल किया और उससे संपर्क किया था। पुलिस अब Caver के कंम्प्यूटर की भी जांच कर रही है।

‘Arkansas Democrat-Gazette’ के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसे बॉन्ड भरने की इजाजत नहीं दी गई है। इस मामले में उसे उम्रकैद से ज्यादा की सजा सुनाई जा सकती है। (और…CRIME NEWS)