इस बदमाश ने महिला की आंखों में तेजाब डाला फिर उसे उसके अपने 11 साल के बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इस बदमाश ने उनके गंदा वीडियो भी बना लिया। इन दोनों को बेतहाशा टॉर्चर करने के बाद वो कई दिनों तक दोनों की पिटाई भी करता रहा।
Arizona के रहने वाले 72 साल के Jerry Gilligan अब अदालत में ट्रायल का सामना करेगा। Jerry Gilligan पर आरोप है कि उसने अपनी एक महिला रिश्तेदार और उसके बेटे को 4 दिनों तक गंभीर यातनाएं दीं। उसने टेप से उनका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने दोनों को एक डंडे से जमकर पीटा और फिर उनका सिर के सारे बाल उतार दिए।
प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक Jerry Gilligan पर यह आरोप है कि उसने मां-बेटे को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी बनाया। Jerry Gilligan के कब्जे से किसी तरह बच कर निकली महिला ने चिकित्सकों को इस भयानक वारदात के बारे में बताया।
साल 2016 के सितंबर के महीने में Jerry Gilligan ने इस परिवार के सदस्यों के साथ चार दिनों तक क्रूरता की। जेरी पर आरोप है कि उसने साल 1980 में इस लड़के के सौतेले पिता को पहले डंडे से पीटा था और फिर उन्हें जिंदा जला दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के घर से काफी सबूत जुटाए थे। जिसके बाद Jerry Gilligan को गिरप्तार कर लिया गया था। इस बेरहम पर अब नाबालिग के साथ यौन दुराचार, घरेलू हिंसा के दौरान उत्पीड़न, नाबालिग को यौन प्रताड़ना देने और उसका अपहरण करने का चार्ज लगाया गया है।
75 साल के इस शख्स ने नाबालिग लड़के के सौतेले पिता के कत्ल के इल्जाम में 25 साल की जेल की सजा काट ली है। जानकारी के मुताबिक जेल से रिहा होने के बाद उसने उसके मृतक की पत्नी और उसके बेटे के साथ यह क्रूरता बरती।
‘Mohave Daily News’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रॉसिक्यूटर Jacob Cote और डिफेंस अटॉर्नी Sandra Carr ने पिछले सोमवार को कहा कि वो अब आरोपी शख्स पर ट्रायल के लिए तैयार हैं। बता दें कि Jerry Gilligan अब जेल में बंद है और उसे बॉन्ड भी नहीं मिल सकता है। (और…CRIME NEWS)

