महाराष्ट्र के चेंबूर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने जमानत पर बाहर रहने के दौरान एक महिला के साथ रेप और किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया। 36 वर्षीय इस आरोपी ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है। वह इससे पहले भी इसी महिला से रेप के मामले में दोषी करार दिया गया था और उसे 2013 में सजा हुई थी।

शादी से इनकार पर दर्ज कराया था रेप केसः पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आरसीएफ इलाके का रहने वाला है और एक क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में काम करता है। वहीं पीड़िता चेंबूर में रहती है। दोनों एक-दूसरे को 2012 से जानते थे और रिलेशनशिप में थे। 2013 में आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया, इस पर महिला ने उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसी साल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hindi News Today, 02 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की अहम खबरों के लिए क्लिक करें

किडनैप कर दिया शादी का ऑफरः एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘कुछ महीनों पहले ही उसे जमानत मिली थी। 25 अक्टूबर को आरोपी ने महिला को बीच सड़क पर रोका और किडनैप कर लिया। इसके बाद वह महिला को आरसीएफ एरिया में स्थित अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने शादी करने के लिए भी कहा। जब उसने मना कर दिया तो उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।’

https://youtu.be/FCpUCNqKwyQ

आरोपी बाथरूम में गया तो भागी पीड़िताः रेप की वारदात के बाद जब आरोपी बाथरूम में गया तो पीड़िता महिला वहां से भाग गई। इसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को संपर्क किया। मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।