उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक ने ईएमआई में 400 रुपए ज्यादा कटे रुपयों को वापस लेने के चक्कर में 60 हजार रुपए गंवा दिए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केस दर्ज करने में ही डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त लगा दिया।

यह है मामला: नोएडा के एक प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करने वाले मनोज सिंह गाजियाबाद के न्यू विजय नगर में रहते हैं। उन्होंने मार्च 2019 में बजाज फाइनेंस से ईएमआई पर एक फ्रीज खरीदा था, जिसकी ईएमआई 1708 रुपए तय हुई थी। हालांकि, मई 2019 में उनके बैंक खाते से 2108 रुपए कट गए।

National Hindi News, 01 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

सर्च इंजन से ढूंढा फाइनेंस कंपनी का नंबर: मनोज ने बताया कि उन्होंने 16 मई को एक सर्च इंजन पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा था। उन्होंने कस्टमयर केयर पर कॉल करके अपने मामले की जानकारी दी। इसके बाद लाइन पर मौजूद शख्स ने मनोज के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसने पीड़ित को बताया कि इस लिंक पर क्लिक करने से उसके खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।

Bihar News Today, 01 July 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

3 बार में निकले 60 हजार रुपए: मनोज के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से 3 बार में 60 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब डेढ़ महीने तक वह साइबर सेल और थाने के चक्कर काटते रहे, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।