इस शख्स पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की की पहले हत्या कर दी औ फिर उसकी डेड बॉडी के साथ रेप किया। हैवानियत की इस दास्तान को जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उसने उसके साथ सोने से इनकार कर दिया था।
रूसी स्थानीय मीडिया के मुताबिक 17 साल की Daria Kolesnikova की हत्या उसकी टाई से की गई। Anton Meged ने टाई से मासूम लड़की का गला घोंट कर उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि लड़की Lesozavodsk में रहती थी और वो अपने घर से बाहर Anton Meged से मिलने निकली थी।
Daria Kolesnikova जब घर वापस नहीं आई तब उसके परिवार वालों ने स्थानीय प्रशासन को उसके गायब होने की सूचना दी। इसके बाद एक सर्च टीम ने उसकी गहनता से तलाश शुरू की। करीब 3 दिनों तक गहरी छानबीन के बाद लड़की लाश एक पुल के नीचे से मिली।
पीड़ित लड़की का शव Ussuri नदी के पास बने एक पुल के नीचे से बरामद की गई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने Daria Kolesnikova के मोबाइल के कॉल हिस्ट्री की जांच के बाद Anton Meged को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक Anton Meged और Daria Kolesnikova ने मिलने का कार्यक्रम बनाया था। मिलने के बाद आरोपी युवक ने लड़की से शारीरीक संबंध बनाने की मांग की जिसे लड़की ने अस्वीकार कर दिया।
लड़की के इनकार के बाद Anton Meged को गुस्सा आ गया और उसने नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक मारपीट के बाद Anton Meged ने लड़की की टाई से उसका गला घोंट कर उसे मार डाला। यह भी बताया जा रहा है कि लड़की की मौत के बाद इस हैवान ने उसके लाश से शारीरीक संबंध बनाए।
बहरहाल इस मामले में प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। यहां पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। (और…CRIME NEWS)

