यह महिला अपने पति को छोड़ दामाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। कई दिनों तक वो दामाद के साथ ही रहती रही लेकिन अब आरोप है कि उसके लिव इन पार्टनर यानी दामाद ने ही उसका कत्ल कर दिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आई यह खबर काफी चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक अशोक विहार कॉलोनी में शाहीन नाम की यह महिला अपने दामाद शाहरुख खान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। बीते रविवार अचानक महिला के फ्लैट में पुलिसवाले अपने दलबल के साथ पहुंचे तो हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर यहां पुलिस क्यों आई है..? लेकिन थोड़ी ही देर बाद शाहरुख खान के फ्लैट से जो खबर आई उसे जानकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। इस फ्लैट में शाहरुख की सास शाहीन की लाश मिली। शाहीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले शाहरुख का निकाह शाहीन की बेटी से हुआ था। लेकिन शादी के बाद शाहरुख का अपने सास के साथ शारीरीक संबंध बन गया और फिर उसकी सास ने अपने पति को तलाक दे दिया। पति को तलाक देने के बाद शाहीन अपने दामाद के साथ लिव इन में रहने लगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन देह व्यापार के धंधे में संलिप्त थी और उसका दामाद इस बात को लेकर उससे अक्सर झगड़ा करता रहता था। बीते शनिवार को भी इन दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रविवार की रात शाहरुख ने धारदार हथियार से अपनी लिव इन पार्टनर का गला रेत दिया और वहां से फरार हो गया। हत्या के बाद शाहरुख ने अपने दोस्त को फोन कर पूरी कहानी भी बताई। इसके बाद पुलिस को भी महिला की हत्या किये जाने की खबर मिली।
https://www.youtube.com/watch?v=fh4XGQWds9g
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अशोका गार्डन इलाके में हुई इस घटना के बाद से शाहरुख फरार बताया जा रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि वो हत्या के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और मामले में जरुरी कानूनी कार्रवाईयों में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)
