इस युवक ने शराब पीने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। जब उसे भूख लगी तो वो अपनी गर्लफ्रेंड की टांग को फ्राई कर उसे खाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने चूल्हे पर उसे टांग फ्राई करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 अप्रैल को 41 साल के इस युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शराब पार्टी की। शराब पीते-पीते ही वो रसोईघर में रखा चाकू उठा लाया और उसने अपनी गर्लफ्रेंड का गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
लड़की की मौत के बाद उसने चाकू से लड़की का पैर काट कर जिस्म से अलग कर दिया। शरीर के अन्य हिस्से को उसने एक थैले में भर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रात के वक्त वो इस थैले को लेकर अपने घर से करीब 500 मीटर दूर घसीट कर ले गया और उसने शरीर के अन्य हिस्सों को एक नदी में फेंक दिया।
अगले दिन नदी के पास मछली पकड़ने पहुंचे एक परिवार के सदस्यों की नजर इस थैले पर सबसे पहले पड़ी। थैले से बाहर निकले मानव अंगों को देखकर इन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मृत लड़की की पहचान कर ली और पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस लड़की के बॉयफ्रेंड के घर पहुंची। पुलिस ने युवक को अपनी गर्लफ्रेंड की टांग के हिस्से को फ्राइंग पैन में फ्राई करते रंगहाथों धर लिया।
युवक की इस करतूत को देख कर एक बार तो पुलिस भी चौक गई। युवक ने पुलिस को बताया कि ‘वो भूखा था इसलिए वो अपनी गर्लफ्रेंड की टांग को पका कर खाने की कोशिश कर रहा था।’ यह मामला यूक्रेन का है। पुलिस ने युवक और उसकी मृत गर्लफ्रेंड की पहचान उजागर नहीं की है। युवक पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
यहां पुलिस प्रवक्ता Sergey Lukashov ने कहा कि चाकू घोंपे जाने की वजह से युवती की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है और दोषी पाए जाने पर युवक को 15 साल जेल की सजा हो सकती है।