ब्रिटेन का एक शख्स बड़े आराम से चाइनीज खाना खा रहा था। तभी उसे सूप में कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया। थोड़ी देर पहले शख्स उस चूहे को बड़ा मशरूम समझकर खाने वाला था कि अचानक वह हिलने लगा। शख्स को लगा कि मशरूम तैर सकता है मगर यह तो हिल रहा है। फिर जब उसने करीब से देखा तो पाया कि यह एक जिंदा चूहा था। दरअसल, यह खाना उसकी प्रेमिका ने उसके फेवरेट रेस्ट्रों से ऑर्डर किया था। जहां वह अक्सर खाना खाने जाता था। शख्स ने जब इसकी शिकायत रेस्ट्रों के मालिक से की तो उन्होंने मुवाअजा देने से इनकार कर दिया। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है?

चीनी टेकअवे सूप में मिला चूहा

शख्स का नाम सैम हेवर्ड है। वह यूके का निवासी है। वह उस समय हैरान रह गया जब उसने कथित तौर पर अपने चीनी टेकअवे सूप में एक चूहा पाया। द इंडिपेंडेंट का रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की प्रेमिका ने उसके लिए डिनर ऑर्डर किया था। शख्स ने अपना डिनर लेना शुरू ही किया था कि तभी उसने अपने मशरूम नूडल सूप में कुछ असामान्य देखा। शुरुआत में उसने चूहे को बड़ा मशरूम समझा, लेकिन करीब से देखने पर उसे एहसास हुआ कि यह एक चूहा था।

इसके बाद हेवर्ड ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूप में चूहा देख कर हेवर्ड हैरान रग गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत उस रेस्तरां से संपर्क किया जहां से उसकी प्रेमिका ने खाना ऑर्डर किया था। उन्होंने बताया, “मैंने खाना शुरू किया और लगभग तीन-चौथाई खाने के बाद मैंने सोचा यह एक बड़ा मशरूम है मगर वह हिल रहा था। जैसे ही मैंने चूहे की पूंछ देखी तो मैं हैरान रह गए।

रेस्ट्रों ने रिफंड करने से किया इनकार

अफसोस की बात यह है कि रेस्तरां ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया और रिफंड करने से इनकार कर दिया। चूंकि हेवर्ड की प्रेमिका एमिली ने कैश पेमेंट किया था और रसीद अपने पास नहीं रखी थी इसलिए वे प्रमाण देने में असमर्थ थीं। हेवर्ड लगभग दो दशकों से अधिक समय से उस रेस्तरां के ग्राहक थे। उन्होंने रेस्त्रां की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की और कहा “मैं बस इतना चाहता था कि वे माफी मांगें, इतना तो करना ही चाहिए था।”