मध्य प्रदेश के इंदौर में घरेलू हिंसा का ऐसा मामला सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देगा। यहां रहने वाले एक शख्स ने कहासुनी होने पर अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बाइक का हैंडल डाल दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात करीब 2 साल पहले अंजाम दी गई। इसके बाद से महिला लगातार परेशान रही। अब पीड़िता डॉक्टरों के पास पहुंची तो उन्होंने ऑपरेशन करके हैंडल का प्लास्टिक वाला हिस्सा बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से महिला को यूट्रस, यूरीन ब्लैडर और छोटी आंत में दर्द होता था।
यूट्रल में हो गया था इंफेक्शन: महाराजा यशवंत राव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार (14 मई) को जटिल ऑपरेशन करके महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक ग्रिप बाहर निकाल दी। डॉक्टरों ने बताया कि यूट्रस में काफी समय तक प्लास्टिक ग्रिप फंसी रहने से इंफेक्शन फैल गया था। अगर समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो यह शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता था। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
National Hindi News, 15 May 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
2 साल पहले हुई थी घटना: पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रकाश भील उर्फ राम (35) के रूप में हुई है। करीब 2 साल पहले दूसरी महिला से संबंध के चलते पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर प्रकाश ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बाइक के हैंडल की प्लास्टिक ग्रिप घुसा दी।
आरोपी गिरफ्तार: चंदन नगर थाना इंचार्ज राहुल शर्मा ने बताया कि महिला ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो वह डॉक्टर के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।