भारतीय सेना (Indian Army) के मेजर जनरल पर एक एनसीसी (NCC) की गर्ल कैडेट को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगा है। जिसके बाद जांच कर अब उसपर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। मामले में लड़कियों की शिकायत के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि फ़िलहाल अभी मेजर जनरल को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा।

क्या है मामला: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी मेजर जनरल को एनसीसी के वेस्टर्न रीजन कमान की जिम्मेदारी मिली हुई थी, जहां उसे गर्ल्स कैडेट की देखभाल भी करने का जिम्मा भी मिला था। लेकिन इस दौरान आरोप है कि पोस्टिंग के दौरान उसने कुछ गर्ल कैडेट्स को अश्लील विडियो क्लिप भेजी थी। जिसके बाद गर्ल कैडेट्स ने सीनियर अधिकारियों से इस मामले में शिकायत कर दी। जिसके बाद सीनियर्स ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Hindi News Today, 01 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

रिटायर होने वाला है आरोपी अफसर: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सेना का आरोपी अफसर जल्द ही रिटायर होने जा है लेकिन इससे पहले ही उसपर लड़कियों को अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगा गया। ऐसे में अब उसे आर्मी ऐक्ट के तहत अटैच किया जाएगा और रिटायरमेंट के बाद भी खिलाफ मुकदमा चलेगा।

क्या है कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया: बता दें कि यह एक तरह की सैन्य कोर्ट होती है, जहां सेना के ही अफसरों या कर्मचारियों के खिलाफ आरोप लगने पर केस चलाया जाता है। यदि सेना का कोई आदमी वहां के बनाए हुए अनुशासन को तोड़ता है या फिर कोई अपराध करता है, तो उसके खिलाफ इस सैन्य कोर्ट में केस चलता है। दोष सिद्ध होने पर उसको सजा भी सुनाई जाती है।