महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 26 साल के शख्स को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स लड़कियों के साथ गंदी हरकत करता था। अलग-अलग तरीकों से उनके साथ छेड़खानी करता था। आस-पास रहने वाली लड़कियां परेशान रहने लगी थीं। वह नाबालिग लड़कियों को अधिक शिकार बनाता था। फिलहाल पुलिस ने आऱोपी को पकड़ लिया है।
लड़कियों के साथ सरेआम छेड़खानी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि कल्याण क्षेत्र में एक चॉल में आरोपी ने कुछ लड़कियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छूता था। इतना ही नहीं वह पीड़ितों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक शौचालय में भी झांकता था। उन्होंने आगे लबताया कि आरोपी कई बार लड़कियों के सामने अपने कपड़े भी उतार देता था। वह लड़कियों को देखते ही अपने कपड़े उतारकर गंदी हरकत करता था।
अधिकारी ने यह भी बताया कि एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई का जा रही है।
‘तुम बहुत अधिक मोबाइल चला रही हो, पढ़ाई पर…’, मां की यह बात सुनकर पुल से खाड़ी में कूद गई बेटी