महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक कार्यकर्ता को अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ बलात्कार करने, हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सतीश वी वैद्य चेम्बूर इलाके से स्थानीय मनसे कार्यकर्ता है। दें कि पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
पुलिस का बयान: एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित भी मनसे कार्यकर्ता है और उसने तिलक नगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है। शुरुआती जांच के बाद हाल में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। महिला ने आरोप लगाया कि दो साल पहले वैद्य उसे ठाणे में एक होटल में रात्रि भोजन पर ले गया था और बाद में उसने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी महिला का पूर्व सहपाठी भी है।
महिला का आरोप: आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि बलात्कार के बाद में सतीश ने उसे ब्लैकमेल किया और धमकी दी की अगर उसने उसकी मांगें नहीं मानीं तो वह उसके पति को उनकी मुलाकात के बारे में बता देगा। फिलहाल सतीश वैद्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
महाराष्ट्र में हैं चुनाव: बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस कड़ी में कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया, जिसमें ऐलान किया गया कि दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर राज्य में मिलकर चुनाव लड़ेंगी। शरद पवार ने कहा कि 38 सीटें उन्होंने और कांग्रेस ने छोटे दलों को देने का मन बनाया है। इन सबके बीच मनसे नेता का यह कथित कांड सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म है।