मध्य प्रदेश में इन दिनों ‘पेड़’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोगों का मानना है कि पेड़ चमत्कारिक है और यह पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां ठीक कर रहा है। जिसके चलते नरसिंहपुर जिले के इस गांव में पेड़ को छूने-पूजा करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान नयागांव में भगदड़ की संभावना को देखते हुए जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिससे दर्जनों पुलिसवाले घायल हो गए। फिलहाल इस गांव में धारा 144 लग चुकी है।
क्या है मामला: दरअसल, एमपी के महुआ में एक ‘चमत्कारिक’ पेड़ के चलते बवाल हो गया था, जिसके बाद अब प्रशासन के सामने ऐसा ही एक और पेड़ खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पेड़ पीठ के दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां ठीक कर रहा है। इससे पहले नयागांव में धारा 144 लगानी पड़ी थी क्योंकि पेड़ के दर्शन-पूजा करने आई भीड़ के हमले में 12 पुलिसवाले जख्मी हो गए थे। अब नरसिंहपुर जिले में देतपोन गांव में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस परेशान है।
Hindi News Today, 15 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहले भी आया था ऐसा मामला: बता दें कि एमपी से कुछ दिन एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग पेड़ को गले लगाते दिखे थे। लोगों का दावा है कि पेड़ को छूने से उनकी पीठ का दर्द ठीक हो गया। सतपुड़ा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसके बाद इस पेड़ देखने लाखों लोग हर रोज आने लगे। अब देतपोन में भी लोग दीपक जलाकर पेड़ के सामने नाच गाकर उसकी पूजा कर रहे हैं।
हिंसक हुई पेड़ देखने वाली भीड़: महुआ में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब पेड़ को देखने जुटे लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोग महुआ पेड़ को चमत्कारी बताकर महीने भर से यहां आ रहे हैं। जिससे भगदड़ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाके में भीड़ के जुटने पर पुलिस रोक लगा दी थी। इसी के चलते ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।

