एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खुद पर पेट्रोल डाला तो लड़की ने उसपर जलती हुई तीली फेंक दी। इसके बाद पेट्रोल से उठी आग में उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह मामला है लखनऊ के खादरा इलाके का।
हसनगंज पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी धीरज शुक्ला के मुताबिक, अरविंद निशाद नाम का शख्स अपने पड़ोस की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से बीते काफी समय से शादी करने की जिद कर रहा था। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उससे कहा था कि लड़की बालिग होगी तभी शादी होगी। लेकिन लड़का उससे जल्दी शादी करने का दबाव बना रहा था।’
लड़के ने भी पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा ’20 अप्रैल को लड़की और उसकी मां उनके घर आए थे। जब शादी को लेकर लड़के का सुझाव नहीं माना गया तो तीनों की आपस में बहस हो गई। इस दौरान शादी का दबाव बनाने के लिए लड़के ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने की धमकी दी।’
पुलिस ने आगे बताया ‘उसे रोकने की बजाय लड़की ने उसकी तरफ जलती हुई माचिस की तीली छोड़ दी। इसके बाद मां और बेटी वहां से भाग गए। वह जब जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो मां और पड़ोस से लोग आए। और आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालात बेहद गंभीर बताई।
पुलिस अधिकारी ने कहा ‘उन्हें 20 अप्रैल को हुई घटना की जानकारी 22 अप्रैल को अस्पताल द्वारा मिली। जिसके बाद हमने निषाद की मां नीलम से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पति अभी शहर से बाहर हैं। हम लड़की के परिवार के खिलाफ पति के लौटने के बाद शिकायत दर्ज करेंगे।’
हालांकि 24 अप्रैल को लड़के ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया लेकिन हमने इस बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू नहीं कि क्योंकि तब तक मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।’
इसके बाद शनिवार (27 अप्रैस 2019) को लड़के की मां ने स्थानीय पुलिस थाने में जाने की बजाय सीधे लखनऊ के एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथनी ने बताया की शिकायत में कहा गया है कि ‘अरविंद निषाद का पड़ोस में रहने वाली लड़की से बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब वह लड़की से दूरी बनाने लगा तो उन्होंने उसे जलाकर मारने की धमकी दी।’
फिलहाल पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।