ओड़िशा के झारसुगुड़ा में एक छात्र ने शिक्षक पर हमला कर दिया। मामला प्रदोष कुमार स्मृति स्मारक जूनियर कॉलेज एच काटापाली डिग्री कॉलेज (पीकेएसएस) का है। असल में 24 साल का छात्र क्लास में देर से पहुंचा था। उस वक्त शिक्षक (लेक्चरर) दूसरे छात्रों को पढ़ा रहे थे। जब आरोपी छात्र देर से पहुंचा तो शिक्षक ने उसे क्लास के अंदर आने से मना कर दिया। इस पर छात्र को गुस्सा आ गया और उसने शिक्षक पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षक बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बुर्ला के विमसर में उनका पिछले 9 महीने से इलाज चल रहा था। परिवार के लोगों को उनके ठीक होने की आस थी लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की मगर तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार सदमे है। वे अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। उनकी उम्र 36 साल थी।

फरवरी में हुआ था हमला

रिपोर्ट के अनुसार, ओड़िशा के झारसुगुड़ा कॉलेज में देर से आने पर जब उन्होंने आरोपी को क्लास में घुसने से मना कर दिया। यह हमला फरवरी में हुआ था। उस समय लेक्चरर अमित कुमार फर्स्ट ईयर के आर्ट स्टूडेंट्स को एनवायरमेंटल साइंस पढ़ा रहे थे। तभी आरोपी देर से क्लास में पहुंचा। हालांकि बारिक ने देर से पहुंचे दिनेश सहिस को क्लास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद बहस शुरू हो गई।

छात्र ने शिक्षक को बुरी तरह पीटा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुस्से में आकर दिनेश ने बारिक पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और वे बेहोश होकर फर्श पर गिर गए। अब 9 महीने बाद उनकी मौत हो गई। बारिक के चाचा ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को संस्था में नौकरी देने का अनुरोध किया है। देखना है कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है?