अपनी बेहतरीन खूबसूरती की वजह से इस महिला को अंडरवर्ल्ड की ‘हिरोईन’ भी कहा जाने लगा। आज बात अंडरवर्ल्ड की दुनिया की खतरनाक महिला गैंगस्टरों में से एक रुबीना सिराज सईद की। रुबीना के बारे में बताया जाता है कि वो छोटा शकील की प्रेमिका रही है। इस महिला ने अपनी खूबसूरती के दम पर कई लोगों को काबू किया फिर शकील की गैंग को संभालने लगी।
रुबीना सिराज सईद ने गैरकानूनी गतिविधियों के लिए एक व्यवसाय का इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि एक बार रुबीना की अंडरवर्ल्ड डॉन की पत्नी के साथ एक बहस से हो गई थी। इसके बाद उसने डॉन की पत्नी को भी धमकी दे दी थी। रुबीना छोटा शकील के गैंग के लिए काम करती थी। अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करके वो जेल में बंद छोटा शकिल के गुर्गों को हथियार भेजती थी। बताया जाता है कि जब छोटा शकील के गैंग के सदस्य जेल में बंद थे तब रुबिना इन गैंगस्टरों को जेल में हथियार, पैसा और खाना मुहैया कराती थी। बाद में वो छोटा शकील के हुक्म पर खुद भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गई।
कहा जाता है कि रुबीना कभी जानी-मानी ब्यूटीशियन भी हुआ करती थी। पैसों की लालच में आकर उसने छोटा शकील से हाथ मिलाया। छोटा शकील गैंग की आर्थिक गतिविधियों पर रुबीना कंट्रोल रखती थी। रुबीना पर Maharashtra Control of Organised Crime Act (MCOCA) भी लगाया गया था। रुबीना को छोटा शकील गैंग के सदस्य ‘पठान’ भी कहते थे। रुबीना के बारे में यह भी कहा जाता है कि वो अपने हुस्न का जलवा दिखा कई पुलिसवालों को भी अपने वश में करती और उनसे जरुरी जानकारियां लेकर छोटा शकील तक पहुंचाती थी।
रुबीना के एक हुक्म पर छोटा शकील के गुर्गे कई तरह की अपराध को अंजाम दिया करते थे। इस लेडी डॉन ने कई दिनों तक मुंबई पर राज भी किया। कई दिनों तक रुबीना पुलिस से आंख मिचौली खेलती रही। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर बायकूला जेल में बंद कर दिया।

