Karnataka News: कर्नाटक के हुबली शहर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पहले धमकी दी फिर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमी ने फोन कर प्रेमिका को धमकी दी थी जिसके बाद वह उसके घर आया और बिना कुछ कहे उसपर चाकू से कई वार कर दिए। यह मामला बुधवार सुबह का है।
आरोपी ने धमकी दी थी कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसका भी हाल नेहा हिरेमथ जैसा। हाल ही में हुबली में एक कॉलेज परिसर में बेरहमी से नेहा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी सुबह के वक्त लड़की के घर पहुंचा था। लड़की उस वक्त स्थिति समझ ही नहीं पाई और इससे पहले की वह कुछ कर पाती लड़के ने उसपर हमला कर दिया। जब तक इतने परिवार के अन्य सदस्य आए वह लड़की पर कई वार कर चुका था और वहां से भागने की फिराक में था। जिस वक्त वह यह सब कर रहा था लड़की की दादी और बहनें वहीं मौजूद थी। वह लड़की को घर में दौड़ाता रहा और उसपर वार करता रहा है।
पहले दी थी कई धमकियां
जानकारी ये सामने आ रही है कि आरोपी लड़की के प्रेम में था और उसकी लड़की से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। वह लड़की को कई बार धमकी भी दे चुका था। उसने कहा था कि वह उसका हाल नेहा हिरेमथ जैसा कर देगा।
18 अप्रैल को फैयाज खोंडुनाईक नाम के एक शख्स ने कर्नाटक के हुबली जिले के बीवीबी कॉलेज कैंपस में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने किसी तरह नेहा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।