लाखों बच्चे हर साल UPSC एग्जाम देते हैं, लेकिन चुनिंदा को ही इसमें कामयाबी हासिल होती है। एग्जाम में चयनित हुए कैंडिडेट्स को IPS अधिकारी बनने का भी मौका मिलता है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के बाद वह कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई अहम पदों तक पहुंचते हैं जिसमें एसपी, एससपी, एसीपी डीसीपी और डीजीपी-कमिश्नर तक शामिल हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि UPSC CSE में चयन होने के बाद IPS बनने वाले कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलती है।
किसी भी IPS अधिकारी की बेसिक सैलरी 56 हजार 100 रुपए होती है और डीजीपी बनने के बाद ये 2 लाख 25 हजार रुपए हो जाता है। IPS अधिकारियों को अन्य विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। सबसे पहले तो किसी भी IPS को रहने के लिए एक घर मिलता है। घर का साइज उनके पद के आधार पर निर्धारित होता है। वहीं, एक सरकार वाहन भी दिया जाता है। कार भी पद के हिसाब से मिलती है। जूनियर अधिकारियों के लिए वाहन का बजट ज्यादा नहीं होता।
IPS अधिकारियों को विशेष स्टाफ भी दिया जाता है। स्टाफ में सिक्योरिटी गार्ड, हाउस हेल्प और ड्राइवर शामिल होता है। मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिसमें वह अपना इलाज कहीं भी करवा सकते हैं। कई बार इलाज का खर्चा पूरा दिया जाता है तो कई बार कुछ हिस्सा ही मिलता है। फोन और बिजली के बिल का खर्चा भी सरकार द्वारा दिया जाता है। IPS अधिकारी को पेंशन भी दी जाती है। किसी भी आईपीएस अधिकारी को सबसे ज्यादा पावर DGP या कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर जाकर मिलती है। क्योंकि यहां वह राज्य की पुलिस के मखिया बन जाते हैं।
सैलरी-
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- इस पद पर IPS अधिकारी को 56 हजार 100 रुपए सैलरी मिलती है।
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 67 हजार 700 रुपए बेसिक सैलरी होती है।
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 78 हजार 800 रुपए मासिक सैलरी।
सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 1 लाख 18 हजार 500 रुपए मासिक सैलरी।
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- 1 लाख 31 हजार 100 रुपए मासिक सैलरी।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- इस पद पर 1 लाख 44 हजार 200 रुपए सैलरी होती है।
एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- 2 लाख 5 हजार 400 रुपए सैलरी होती है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- मासिक सैलरी 2 लाख 25 हजार रुपए होती है।