झांसी से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां बंगरा थाने की उल्दन चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने अपनी गर्भवती पत्नी गोली मार दी। मिश्रा ने अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी पर लगातार तीन गोलियां दागी। हमले में उनकी पत्नी घायल हो गईं। पत्नी के हाथ में दो गोलियां लगी है। वहीं एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। वे गोलियों से बचने के लिए अपने सामने जूता स्टैंड रखा और फिर पड़ोसी के घर भाग गईं। इसके बाद इंस्पेक्टर इलाज के लिए पत्नी को अस्पताल लेकर गए और फिर वहां से फरार हो गए। फिलहाल उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का नाम शालिनी है। घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ अभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना रविवार देर रात की है।

पत्नी ने सिर्फ यही पूछा था कि आने में इतना लेट कैसे हो गया

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात इंस्पेक्टर देरी से घर पहुंचे थे। पत्नी ने उनसे सवाल किया था कि घर आने में इतनी देरी कैसे हो गई। पत्नी ने देरी से घर आने का विरोध किया था। इसी बात पर इंस्पेक्टर भड़क गए और पत्नी को गोली मार दी। उन्होंने पत्नी पर सर्विस पिस्टल से तीन बार फायरिंग की। जिसकी वजह से पत्नी घायल हो गईं।

असल में शालिनी इस वक्त गर्भवती हैं। इसलिए उनकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, शालिनी के परिवार ने पहले भी स्थानीय पुलिस में शशांक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद शहर के पुलिस आयुक्त ने समझौता करने की सलाह दी थी। उस शशांक को हिदायत दी गई थी कि वे अपनी पत्नी का ख्याल रखें।

मामले में झांसी के एसएसपी राजेश एस ने कहा कि उल्दन क्षेत्र में बंगरा पुलिस चौकी के प्रभारी शशांक ने अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। जिससे उनकी पत्नी घायल हो गईं। उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है। फिलहाल शशांक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।