यूपी के शाहजहांपुर से दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां थाने के सरकारी क्वार्टर जिले में एक दरोगा ने अपने सरकारी घर पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि थाना परौर में तैनात 35 साल के उपनिरीक्षक वरुण कुमार ने गुरुवार की रात थाना परिसर में बने अपने सरकारी आवास में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
दरोगा शामली के रहने वाले थे
उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं आए तब सहकर्मियों ने उनके आवास पर जाकर देखा। इसके बाद ही घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि वरुण की शादी नहीं हुई थी। वे शामली के रहने वाले थे और मृतक आश्रित कोटे में 2021 में पुलिस सेवा में आए थे।
सुसाइड से पहले महिला सिपारी को किया वीडियो कॉल
रिपोर्ट के अनुसार, दरोगा वरुण ने आत्महत्या से पहले महिला सिपाही को वीडियो कॉल किया था। इसके बाद वीडियो लाइव कर फांसी लगा ली। उनका महिला सिपाही के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पहले दोनों का विवाद हुआ था। इसके बाद से वरुण डिप्रेशन में थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने महिला सिपाही को वीडियो कॉल की और फिर फांसी लगा ली।
एसपी ने आगे बताया कि वरुण के चाचा ने पूछताछ में कहा कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
देसी यूट्यूबर ने आखिरी वीडियो में कही दिल चीर देने वाली बात, कुछ घंटों बाद लटका मिला शव
यूपी के बस्ती से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां संतकबीर नगर जिले में भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गईं। उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। पुलिस ने इस सिलसिले में उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गुरुवार का है। बता दें कि सुसाइड करने से पहले देसी यूट्यूबर ने वीडियो बनाया था। जिसमें ससुराल जाने और पति पर आरोप लगाया था।