Nepal News: दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार (25 दिसंबर) को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।

नेपाल में भारतीय नागरिक की हत्या (Indian National Shot Dead)

पुलिस ने बताया कि कि भारतीय नागरिक शिवपूजन यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका में गोली मारी गई थी। दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने यादव पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

Charles Sobhraj को नेपाल की जेल से 19 साल बाद रिहाई

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हाल ही में फ्रांस (France) के सीरियल किलर (Serial Killer) चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को 19 साल जेल में बिताने के बाद उसकी उम्र के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि चार्ल्स दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में है। अदालत का कहना है कि रिहाई के 15 दिनों भीतर चार्ल्स को देश से बाहर भेज दिया जाए।

Bikini Killer के नाम से मशहूर

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार (23 दिसंबर) को फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा कर दिया गया। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जेल से रिहा किए जाने के 15 दिनों के भीतर उसे डिपोर्ट कर दिया जाए। चार्ल्स शोभराज को उसकी बढ़ती उम्र के आधार पर रिहा किया गया है। जुर्म की दुनिया में शोभराज ‘बिकनी किलर’ और ‘सीरियल किलर’ के नाम से मशहूर है। शोभराज पर भारत,तुर्की, ईरान, थाईलैंड देशों में 20 से भी ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप हैं।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिश्वास ने कहा था कि हम सुरक्षा कारणों से चार्ल्स शोभराज को फ्रांस में उनके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें कुछ समस्याएं हैं। हो सकता है उन्हें दूसरी सर्जरी की जरूरत पड़े। उनके लिए सेहथ और परिवार भी प्राथमिकताओं में हैं।