इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास की मास्टर् फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से हॉस्टल समेत पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे संस्थान के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि उसके नंबर कम आए थे। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
अंदर से बंद था कमरा : केरल के कोल्लम की रहने वाली फातिमा लतीफ आईआईटी में ह्यूमैनिटीज मास्टर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह कैंपस के सरयू हॉस्टल में रहती थी। शनिवार को उसका रूम अंदर से बंद था। दोस्तों ने कई बार दरवाजा पीटा, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।
Hindi News Today, 10 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
सुबह से मां फोन कर रही थी : फातिमा की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह से वह बेटी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बात नहीं हो पाई। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक वह पहली बार घर से दूर हॉस्टल में रहने के लिए आई थी। इससे वह परेशान थी। उसे घर की बहुत याद आ रही थी। हाल ही में इंटरनल परीक्षा में उसके नंबर बहुत कम आए थे, शायद इसी से वह दुखी होकर जान दे दी।
पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या का केस : पुलिस ने मामले में आत्महत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हॉस्टल के उसके दोस्तों से पूछताछ कर घटना के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि दोस्तों ने कम नंबर आने और घर से दूर होने पर परेशान होने को वजह बता रहे हैं। पुलिस फातिमा के घर वालों और संस्थान के अधिकारियों से भी मामले में पूछताछ कर रही है।

