प्यार में धोखा मिला तब वो टूट गए। मानसिक रूप से वो इतना परेशान थे कि उन्होंने आत्महत्या करने तक का फैसला ले लिया था। लेकिन किसी तरह उस वक्त उन्होंने खुद को इस अवसाद से निकाला और फिर बन गए एक आईएएस अफसर। आज हम जिस काबिल अफसर की बात कर रहे हैं उनके बारे में आपको बता दें प्यार में धोखा मिलने के बाद वो अफसर बने और फिर एक्टर भी बने।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सबसे पहले बात आईपीएस रहते हुए उनके बेहतरीन कामों की। आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने ‘SIGMA’ (स्टूडेंट्स फॉर इन्वॉल्व्ड गवर्नेंस और म्यूचुअल एक्शन) नामक एक संगठन की शुरुआत कर मजदूरों के लिए नई मुहीम की शुरुआत की थी। लॉकडाउन में रोजगार खो देने वालों की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर (8800883323) जारी किया था। टीवी सीरियल दिया और बाती में आईपीएस अधिकार बनीं अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां को कोरोना महामारी के दौरान समय पर अस्पताल में भर्ती करवाने में भी मदद की थी।

[ie_dailtioymon id=x80kcx6]

एक बेहतरीन अफसर होने के अलावा अभिषेक सिंह एक शानदार एक्टर भी रहे। मशहूर गायक बी प्राक के चर्चित गाने ‘दिल तोड़ के हंसती हो मेरा’ में नजर आए थे। इस गाने से आईएएस अफसर ने एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह गाना काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को लेकर कहा जाता है कि यह साल 2011 के आईएएस अफसर की निजी जिंदगी से भी जुड़ा है। बताया जाता है कि कॉलेज के दिनों में अभिषेक सिंह को प्यार में धोखा मिला था।

[ie_dailtioymon id=x80ef1u]

अभिषेक सिंह के परिवार से पत्नी के ​अलावा अन्य कई सदस्य भी प्रशासनिक सेवा में हैं। इनकी मां हाउस वाइफ हैं। पिता आईपीएस अधिकारी रहे हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुके हैं। कई चेचरे भाई भी पुलिस में हैं। इनका ननिहाल रायपुर में है। छोटी बहन दंत रोग विशेषज्ञ है। छोटा भाई एमएनसी में काम करता है। अभिषेक सिंह के दादा स्कूल टीचर रहे। आईएएस पत्नी के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस अधिकारी रहे हैं।

अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के मथुरा में उप जिलाधिकारी पद पर रहते हुए एक दलित शिक्षक को अपने कार्यालय में उठक बैठक कराने के मामले में भी चर्चा रहे थे। तब अभिषेक सिंह को इस अमानवयी व्यवहार के लिए निलंबित किया गया था।