हैदराबाद से दिल को दुखाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की लड़की के घर में 8 लड़कों का समूह घुस आया। उनमें से 3 आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने लड़की का सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार को मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंदर नंदनवनम कॉलोनी में हुई। घटना से इलाके के लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

कुछ आरोपी हैं हिस्ट्रीशीटर

नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 8 लड़के उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। उनमें से तीन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वे नशे में थे। पुलिस के अनुसार, जब लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी तब वे भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कुछ हिस्ट्रीशीटर भी हैं। उनका आपराधिक इतिहास है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POSCO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए सखी सेंटर भेज दिया गया है।

दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए आरोपी

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का दुष्कर्म करन के बाद आरोपी फरारा हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

इस मामले में रचाकोंडा के पुलिस आयुक्त डीएस चौहान का कहना है कि घटना स्थल और मीरपेट पुलिस स्टेशन का दौरा किया गया है। पीड़िता एक दलित है। वह दिलसुखनगर में एक कपड़ा के दुकान में काम करती है। उसका एक छोटा भाई है। वह फ्लेक्सी लगाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता नहीं है। वह अनाथ है। वही अपने भाई का ख्याल रखती है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।