मुंबई पुलिस ने एक ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को गुमराह कर अपना शिकार बनाते थे। इस बार वे यूपी की आजमगढ़ की एक लड़की को मुंबई के वेश्यालय में बेचने पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने एक ऑटो वाले से पूछा कि वेश्यालय किधर है। जिसके बाद ऑटो वाले ने मौका पाकर पुलिस को सूचना दे दी और दोनों गिरफ्तार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है और लड़की को बालिका सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस को शक है कि इस कपल ने इसी तरह और लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाकर उन्हें बेचा होगा। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश की है कि इन्होंने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों में पति का नाम अमन शर्मा है। वह 21 साल है वहीं आरोपी पत्नी की उम्र आंचल शर्मा है जिनकी उम्र 20 साल है।

प्यार के जाल में फंसाया कहा-शादी करनी है

असल में आरोपी अमन शर्मा एक साल पहले लड़की से आजमगढ़ में मिला था। उसने खुद को सिंगल बताकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। उसके बाद उसने लड़की को घऱ से भागने के लिए मजबूर किया। उसने लड़की से कहा कि वह मुंबई ले जाकर उससे शादी करेगा। लड़की ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया औऱ उसके साथ 18 मई को घर छोड़कर मुंबई के लिए निकल पड़ी।

जब वह ट्रेन में थी तो उसने अमन शर्मा के साथ एक औऱ महिला थी। उसने पूछा कि ये कौन है तो अमन ने कहा कि वह उसकी भाभी है। जबकि वह उसकी पत्नी थी। अमन ने कहा कि वह दोनों को आशीर्वाद देने के लिए साथ आई है। इस तरह तीनों मुंबई पहुंच गए। मुंबई पहुंचने के बाद अमन ने लड़की से कहा कि तुम वॉशरूम जाकर फ्रेश हो जाओ।

इसके बाद वह बाहर जाकर ऑटो ड्राइवर से रेड लाइट एरिया के बारे में पूछने लगा। उसने कहा कि एक लड़की को बेचना है। उसकी बात सुनकर ऑट ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पति-पत्नी को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ किडनैपिंग और तस्करी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।