उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खजूरी गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बा 26 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित तौर पर “तवे” से हमला करने पर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

कोतवाली देहात के पुलिस निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि घटना खजूरी गांव में हुई, जहां रोहित (30) और उसकी पत्नी रूपा के बीच दोपहर के समय झगड़ा हो गया। सागर से प्यार करती थी सानिया, घरवालों ने कत्ल कर दफना दी लाश, इश्क़ की खातिर सबकुछ किया मगर… दिल दुखा रही घटना

उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान, रोहित ने कथित तौर पर रूपा पर भारी तवे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता के परिवार को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है। पति ने तड़पा-तड़पाकर कर पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, लाश दफना कर लगा दिए केले के पेड़, चार दिन पहले ही खोद ली थी कब्र