Punjab Serial Killer: पंजाब पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने राज्य के तीन जिलों में बीते 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या की है। आरोपी की पहचान 33 साल के राम सरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के चोरा गांव का रहने वाला है। अपने टारगेट की हत्या करने के बाद वो उनसे माफ़ी मांगता था। साथ-साथ क्रूरता का भी खेल खेलता था।
सेक्स वर्कर के तौर पर काम करता था आरोपी
पंजाब पुलिस द्वारा मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में उसके द्वारा किए गए सारे अपराध सामने आए। आरोपी की हत्याएं करने का पैटर्न काफी भयावह था। सेक्स वर्कर के तौर पर काम करते हुए, वो रात में मिलने वाले लोगों से लिफ्ट मांगता था। वो उनसे पैसे की शर्तों पर बातचीत करता था और संबंध भी बनाता था।
यह भी पढ़ें – फोन पर पत्नी को बात करता देख पति ने पार की पागलपन की हदें, जानवरों वाला किया काम, शव को नहलाया फिर पहुंचा मंदिर और…
हालांकि, अगर पेमेंट को लेकर कोई विवाद होता था, तो अक्सर स्थिति हिंसा तक पहुंच जाती थी। वो ज़्यादातर लोगों को उनके मफलर से गला घोंटकर मार डालता था। जबकि कुछ अन्य लोगों के वो सिर पर वार कर देता था। वहीं, हत्या करने के बाद, आरोपी अजीबोगरीब तरीके से पीड़ितों के पैर छूकर और उनकी पीठ पर “धोखेबाज़” लिखकर माफ़ी मांगता था।
मफलर से पीड़ित का गला घोंट दिया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अपने कबूलनामे में सोढ़ी ने बताया कि कैसे वो अक्सर शराब के नशे में हत्याएं कर देता था। एक मामले में, उसने एक मैकेनिक से इंटिमेट होने के बदले 150 रुपये पर बातचीत की, लेकिन बाद में विवाद हुआ और फिर हिंसा। आरोपी ने दावा किया कि मैकेनिक ने पहले उस पर हमला किया, उसे डंडे से मारा। बदले में, उसने अपने मफलर से पीड़ित का गला घोंट दिया और बाद में लाश से माफ़ी मांगी।
यह भी पढ़ें – ठाणे में घर के बाहर खेल रही किशोरी को शख्स ने किया अगवा, कब्रिस्तान की दीवार के पास इस हाल में मिला शव, निकल गई चीख
जांच से पता चला कि आरोपी की निजी ज़िंदगी उथल-पुथल से भरी थी। तीन बच्चों के पिता, विवाहित, उसके परिवार ने दो साल पहले उसके Bisexual होने के बारे में जानने के बाद उसे छोड़ दिया था। इस घटना ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
आरोपी ने कबूल कीं 11 हत्याएं
बता दें कि सोढ़ी को इस साल 18 अगस्त को मोदरा टोल प्लाजा पर 37 साल के चाय बेचने वाले मनिंदर सिंह की हत्या के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान, उसने 10 और लोगों की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने अब तक इनमें से पांच मामलों की पुष्टि की है, जबकि अन्य की पुष्टि के लिए जांच जारी है। आरोपी ने कबूल किया कि वह अक्सर अपने कामों के दौरान नशे में होने के कारण सभी अपराधों को याद नहीं रख पाता था।