पुलिस ने चिता से बाहर निकाली लड़की की अधजली लाश और फिर छानबीन में जुट गई। चौंका देने वाला यह मामला हरियाणा का है। कैथल जिले के कलायत उप मंडल के गांव बढ़सीकरी कलां में गुरुवार को शमशान घाट पर एक लड़की का दाह संस्कार किया जा रहा था। ‘News18’ की रिपोर्ट के मुताबिक दाह संस्कार की सूचना मिलते ही डीएसपी रवींद्र सांगवान एक पुलिस टीम को लेकर शमशान घाट पहुंच गए। शमशान भूमि पर लड़की की चिता जल रही थी और वहां कोई भी नहीं था। आननफानन में पुलिस ने जलती चिता से लड़की का शव निकाल लिया।
बताया जाता है कि पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से पानी की इंतजाम कर चिता को बुझाया और फिर लड़की की लाश निकाली गई। अब पुलिस लड़की की शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। इस मामले में कहा जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि लड़की का कत्ल किया गया है और चुपचाप लाश को जलाने की प्रक्रिया चल रही थी ताकि किसी को इसकी कानों-कान खबर तक ना लगे। पुलिस को हत्या का शक मृतक लड़की की मां, भाई और एक अन्य चेचेरे भाई पर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की किसी लड़के से फोन पर बातचीत करती थी और उसके घरवालों को यह पसंद नहं था। इसी बात से नाराज होकर लड़की के घरवालों ने उसकी हत्या कर दिया और अंतिम संस्कार करने चले गए।
लड़की के पिता के बारे में बताया जा रहा है कि वो भारतीय सेना में तैनात थे और 4 साल पहले उनका निधन हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की की मां और दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों ही आरोपियों ने लड़की की हत्या की बात कबूल कर ली है।
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में लड़की के कुछ अन्य रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं हालांकि अभी इस बाती की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जा रही है। कैथल में ऑनर किलिंग का यह मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग लड़की की मौत को लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं।