Panipat Man Suicides on Bhaidooj: हरियाणा के पानीपत शहर में भाईदूज के दिन अपने भाई का शव पंखे से लटकता शव देखकर बहन का दिल दहल गया। वो फूट-फूटकर रो पड़ी। दरअसल, थाना क्षेत्र के विजय नगर का रहने वाला अरुण अपने पत्नी के मायके जाने से परेशान था। वो काफी दुख रहता था। ऐसे में भाई दूज के ही दिन उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी बहन उसे तिलक लगाने आई तो देखा कि भाई का शव पंखे से लगे फंदे से झूल रहा है।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारा
h
पूरी घटना की सूचना कैंप थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पंचनामा करके शव को मौर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।
घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक अरुण दो बहनों का इकलौता भाई था। उसने पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और वो पेंटर का काम करता था।
दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी
अरुण की शादी इसी सात अप्रैल में जींद की रहने वाली लक्ष्मी से कराई गई थी। दोनों की अरेंज मैरेज थी। हालांकि, शादी के बाद से ही दोनों में नहीं बन रही थी। दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। इसी क्रम में 20 अक्तूबर को लड़ाई करने के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इस बात से अरुण बहुत परेशान था।
इसी क्रम में रविवार को उसके पिता काम पर चले गए थे। वो घर पर अकेला था। बहन ने तिलक लगाने के लिए उसे कई बार आवाज दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में उसने गेट खटखटाया। गेट नहीं खुलने पर वो पड़ोसी के घर से होते हुए अरुण के कमरे में गई। वहां उसने देखा कि उसके भाई का शव फंदे से झूल रहा है।