हरियाणा के नूंह से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां दो लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को उसके घर से चाकू की नोंक पर अगवा किया और फिर उसका रेप किया। मामले का जानकारी होने पर अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार करने के दो आरोपी युवकों का ग्रामीणों ने सिर मुंडवा दिया और इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों युवकों पर गांव की लड़कियों को परेशान करने का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि नूंह जिले के एक गांव के मूल निवासी इरफान और फरदीन अक्सर निकटवर्ती गांव की लड़कियों को परेशान करते थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बुधवार की सुबह जब वह अपने घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तब दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

स्कूल के टॉयलेट में तीन शिक्षकों ने मिलकर किया छात्रा का यौन उत्पीड़न, शर्मसार कर रही पूरी घटना, ऐसे सामने आई करतूत

पीटीआई के अनुसार, पीड़िता की शिकायत में कहा गया है, ‘‘दोनों मेरे घर में घुस आए, उन्होंने चाकू की नोंक पर मेरा अपहरण कर लिया और उन्होंने मेरे साथ बलात्कार किया।’’ पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नग्न अवस्था में तस्वीरें भी खींचीं और वीडियो भी बनाया।

पुलिस ने आगे बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।