हरियाणा में एक लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह मामला पानीपत जिले का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने ना सिर्फ उसके साथ गलत काम किया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

इस मामले में लड़की ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक, लड़की का सौतेला पिता है। आरोपी पानीपत में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। पीड़िता ने जो शिकायत थाने में दर्ज कराई है उसमें पुलिस को बताया है कि 6 महीने पहले उसके पिता उसे अपने साथ लेकर घर आए थे।

लड़की के मुताबिक कुछ दिनों तक पिता और बेटी के बीच सबकुछ सामान्य रहा। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और फिर उनका रेप किया। लड़की के मुताबिक उसके पिता उसे घर के कमरे में बंद रखते थे और कहीं आने-जाने नहीं देते थे।

लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसने करीब 6 महीने तक पिता की यातना सही। कुछ ही दिनों पहले वो किसी तरह अपने पिता के चंगुल से छूटकर निकल गई और अपने भाई के घर पहुंच गई। लड़की ने सौतेले पिता की करतूतों के बारे में अपने भाई और चाचा को बताया। जिसके बाद इन लोगों की मदद से उसने थाने में केस दर्ज कराया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और साथ ही साथ यह भी पता चला कि लड़की गर्भवती है।

इधर पुलिस ने इस मामले में धारा 342, 323, 376 और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी युवको पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।