गुजरात के बनासकांठा जिले में 65 साल के दो बुजुर्गों ने एक 50 साल की महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपियों ने महिला को झांसा देकर अपने जाल में फसाया था। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके परिवार वालों को समाज से निकाल दिया गया था और इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने समाज में फिर से वापसी कराने का गलत झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं इस मामले में केस दर्ज हो गया है और पुलिस को दोनों आरोपी की तलाश है। मामले की जानकारी पुलिस ने मंगलवार (19 नवंबर) को दी है।

क्या है पूरा मामलाः गुजरात पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बेटे ने एक दूसरी जाति के लड़की की साथ प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद समाज के लोगों ने उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया और उनका हुक्का पानी बंद कर दिया। इस बात का फायदा उठाकर उसके ही गांव के दो लोगों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने यह कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया कि वे उसके परिवार वालों को समाज में दोबरा वापस प्रवेश करवा देंगें।

Hindi News Today, 20 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को आरोपियों की तलाशः बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बुजुर्ग आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी महिला के ही जाति के थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों की उम्र 65 साल है। यह घटना करीब एक महीने पहले घटी है।

दुष्कर्म के अन्य मामलेः एक ऐसी ही घटना कुछ महीने पहले सामने आई थी जब गुजरात के शहर अहमदाबाद में एक 75 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि वह महिला भीख मांगने वाली है। मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें महिला गंभीर हालत में मिली थी जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। पीड़िता एक दिव्यांग है और इस बात का भी फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे निशाना बनाया था।