देश के अलग-अलग राज्यों से कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं। इसी क्रम में झारखंड से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का मामला बीती 4 जनवरी का है, लेकिन अब जाकर पुलिस ने मामले में जांच पूरी की है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि महिला की हत्या में उसके प्रेमी का ही हाथ था। जिस पर महिला के परिजन पहले से ही आरोप लगा रहे थे। हालांकि, इस हत्या की पहेली सुलझा पाना आसान काम नहीं था।
4 जनवरी को हुई हत्या: दरअसल, झारखंड के गोड्डा के मेहरमा इलाके में 4 जनवरी को आशा देवी की शीतला मंदिर, बनौधा के पास हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मामले में छानबीन शुरू हुई। वहीं आशा देवी के परिजन इसराफिल नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि आशा देवी का प्रेम-प्रसंग इसराफिल के साथ था।
कैसे दबोचा गया आरोपी: घटना के बारे में जानकारी देते हुए मेहरमा इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी ने बताया कि परिजनों के आरोपानुसार हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं महिला की हत्या का आरोपी इसराफिल लगातार पुलिस से छिपता फिर रहा था। बुधवार की शाम को भी वह जिले से बाहर जाने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने क्या बताया: हत्यारोपी इसराफिल ने बताया कि, उसका प्रेम-प्रसंग आशा देवी के साथ काफी दिनों से चल रहा था। वह पहले से शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। लेकिन जब आशा के परिजनों को हमारे बारे में पता चला तो वह महिला पर निगरानी रखने लगे। आरोपी ने आगे कहा कि, करीब एक साल तक हमारी मुलाकात बहुत कम हो पाई और इसी दौरान मेरी भी शादी दूसरी लड़की से तय हो गई। इसराफिल को लगा कि जब आशा को इस बात का पता चलेगा तो महिला उसे परेशान करेगी, इसलिए इसराफिल ने हत्या का प्लान बनाया।
इस तरह की हत्या: इसराफिल ने बताया कि, प्लान बनाने के बाद मैंने उसे एक दिन उसे घर से बाहर बुलाया। साथ ही भरोसा दिया कि वह महिला को लेकर भाग जाएगा। आशा देवी इसी भरोसे के साथ उससे मिलने चली गई लेकिन कातिल के मन में तो कुछ और ही पक रहा था। जैसे ही वह मिलने पहुंची तो इसराफिल ने आशा पर चाकू से घातक वार किए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।