बिहार में एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी वीभत्स हत्या कर दी गई। यह मामला पश्चिम चंपारण का है। सामूहिक बलात्कार और मर्डर की इस दास्तान ने यहां लोगों को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले लड़की के साथ गैंगरेप किया फिर किसी धारदार हथियार से उसकी छाती चीर दी।

घटना के बारे में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया है कि यह लड़की बीते रविवार (04 अगस्त, 2019) को शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। यहीं पर कुछ दरिंदों ने इस लड़की को धर दबोचा। इन दरिंदों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। लड़की चीखकर किसी को अपनी मदद के लिए बुला ना सके इसके लिए बदमाशों ने उसके मुंह में उसकी का दुपट्टा ठूंस दिया।

लेकिन लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद भी दरिंदों का कलेजा ठंडा नहीं हुआ। इन सभी ने मिलकर एक धारदार हथियार से लड़की के प्राइवेट पार्ट काट डाले। इस हैवानियत के दौरान लड़की की मौत हो गई। बाद में बदमाश लड़की को नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए। भागने से पहले बदमाश शायद इस हैवानियत के सबूत को मिटा देना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने लड़की के शरीर पर तेजाब डाल दिया।

कहा जा रहा है कि खून से लथपथ मृत पड़ी इस लड़की पर स्थानीय लोगों की नजर घटना के अगले दिन पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लड़की के परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी गई। लड़की की हालत देख उसके परिजनों के होश उड़ गए।

इस मामले में मृतक लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले की गहरी तफ्तीश में जुटी है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना से भी एक गैंगरेप की खबर मीडिया में आई थी। पटना घूमने आई एक नाबालिग स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर कुछ बदमाशों ने उसके दोस्त के सामने ही गैंगरेप किया था और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। खून से सनी नाबालिग को राहगीरों ने देखा था और फिर यह मामला थाने तक पहुंच सका था। (और…CRIME NEWS)