सोचिए उस भाई के दिल पर क्या बीतेगी जब वह अचानक अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देख ले। हो सकता है कि वह गुस्से से भर जाए। अपनी बहन को किसी अनजान शख्स के साथ देखकर वह घबड़ा जाए, उसे समझ में ना आए कि वह क्या करे और वह अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड का पीछा करने लगे। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा से आ रहा है। यहां पर एक लड़की बाजारा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी। वह बेफ्रिक होकर एंजॉय कर रही थी तभी उसके भाई ने उसे और उसके बॉयफ्रेंड को साथ में देख लिया।
भाई करने लगा पीछा
असल में उसके भाई ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया था। अब लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के समझ में नहीं आया कि वे करे तो क्या करें, क्योंकि लड़की के बॉयफ्रेंड के बारे में उसके भाई को पता नहीं था। वह उससे पहले नहीं मिला था। वह अपनी बहन को किसी के साथ बाइक पर जाते हुए देखकर पीछा करने लगा।
बॉयफ्रेंड ने बाइक खाई में कूदा दी
बॉयफ्रेंड भी गाड़ी तेज स्पीड में भगाने लगा ताकि वे भाई के पकड़ में ना आए। इसके बाद लड़के ने दिमाग लगाया और बाइक को सड़क के किनारे खाई में उतार दिया। मतलब बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड आगे-आगे और लड़की का भाई पीछे-पीछे। बॉयफ्रेंड जितनी तेज बाइक भगा रहा था लड़की का भाई उतनी ही स्पीड से उसका पीछा कर रहा था।
चली गई लड़की की जान
इसके बाद जब बॉयफ्रेंड को लगा कि अब वे पकड़े जाएंगे तो उसने बाइक खाई में कुदा दी। जिसके बाद पीछे बैठी उसकी गर्लफ्रेंड दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बॉयफ्रेंड खुद बाइक से कूद गया। वह बच गया और लड़की मर गई। इसके बाद लड़का वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
असल में लड़की चाहती थी कि उसका भाई उसे बॉयफ्रेंड से साथ इस तरह ना पकड़े। इसलिए वह अपने भाई से भाग रही थी। बॉयफ्रेंड भी उसके भाई से बचने के लिए गाड़ी स्पीड में भगा रहा था मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इससे अच्छा तो होता कि वे दोनों भाई से मिल लेते, ज्यादा से ज्यादा वह क्या करता अपनी बहन को डांटता और घर ले जाता मगर बॉयफ्रेंड की चालाकी ने उस लड़की की जान ही ले ली। इस मामले में पुलिस फरार बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।