उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक घर से 5 लाख के गहने, लाइसेंसी बंदूक और दिवाली पर मिले गिफ्ट चोरी हो गए है। इस दौरान पूरा परिवार सो रहा था। जब सुबह इस वारदात की जानकारी हुई तो पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर कॉल कर चोरी की सूचना पुलिस को दी। यह घटना गाजियाबाद के मास्टर कॉलोनी की है। दरअसल पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि शनिवार (26 अक्टूबर) की रात जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उसी दौरान कुछ चोर उनके घर में घूस आए। चोरों ने उनके घर से लगभग 5 लाख के गहने समेत लाइसेंसी बंदूक भी साथ लेकर चले गए।
छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर: बता दे कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह भाई राजीव और उनके परिवार के साथ रहते है। छोटी दिवाली की रात वे घर पर ही थे। रविवार तड़के जब वह जगे तो देखा कि कुछ गमले गायब हैं। इसके बाद उन्होंने पत्नी सुप्रिया को जगाया और नीचे गए। नीचे जाने पर उन्होंने देखा कि एक कमरे में लाइट जल रही थी और बंदूक, 5 लाख की जूलरी और दिवाली गिफ्ट गायब थे। उन्होंने बताया कि राजीव की पत्नी और बहन सोनम की जूलरी भी चोरी हो गए हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए होंगे, क्योंकि उनके घर के बगल में घर काफी लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है।
Hindi News Today, 29 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पुलिस ने दर्ज किया मामला: पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि चोरी हुआ लाइसेसी बंदूक उनके भाई राजीव की थी। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।