कनाडा में A कैटेगरी के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। गैंग ने फेसबुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी ली। फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि सुखदूल सिंह को सुक्खा दुनुके के नाम से भी जाना जाता है। विदेश में रहकर सुक्खा ने गैंगस्टर गुरलाल बराड़ और विक्की मिद्दखेरा की हत्या करवाई थी। वह एक ड्रग एडिक्ट था। नशा करने के लिए उसने कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर दी।
संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने ही करवाया था। अब उसके पापों की सजा मिली है। गैंग ने पोस्ट में अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, यह मत सोचना कि हमसे बच जाओगे। समय लग सकता है मगर टाइम जरूर आएगा। सबको सजा मिलेगी।
2017 में कनाडा भाग गया था सुक्खा
साल 2017 में दुनिके फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।
आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था सुक्खा
दरअसल, आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। वह टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। उसका नाम एनआईए की वॉटेंड लिस्ट में भी शामिल था। खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एनआईए ने बुधवार को को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। NIA ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।