उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार लोगों ने पहले 60 वर्षीय महिला को अगवा किया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को खेतों में बांधकर फेंकने से पहले प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च पाउडर पर मल दिया। दरअसल ये पूरी घटना प्रोपर्टी विवाद के चलते हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश कबराई गांव में हुई है। शनिवार रात को आरोपियों ने महिला को अगवा कर लिया था। महिला इस दौरान सो रही थी। यहां से वह महिला के रेतीले इलाके में ले गई थी। जहां कथिततौर पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। आरोपियों ने इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर लाल मिर्च पाउडर भी मल दिया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पांस के खेत में फेंक गया और फरार हो गए।

परिजनों को अगले दिन महिला बेसुध मिली। इलाज के लिए महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर दरिंदगी का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि आरोपी चाहते थे कि वह अपनी जमीन छोड़ चले जाएं। इसी वजह से उसने ये हरकत की।

महिला वकील ने लगाया था रेप का आरोप: मुंबई पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रेप और उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में दो वकील है और पांच अन्य लोग हैं। एफआईआर 35 वर्षीय महिला वकील की शिकायत पर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ यौन शोषण किया है। मुख्य आरोपी महिला के बेहतर सैलरी देने के नाम पर रेप कर रहा था। महिला उसकी लीगल फर्म में काम करती थी।