यूनाइटेड किंगडम (UK) के बर्मिंघम कोर्ट ने एक शख्स को जानबूझकर अपने 71 वर्षीय फ्लैटमेट की लाश को छिपाने और उसके वैध और सभ्य तरीके से होने वाले दफन को रोकने के लिए दोषी ठहराया है। उस शख्स पर मृतक के बैंक खाते का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने का भी आरोप है। हालांकि, उस शख्स ने इस आरोप का खंडन किया है। कोर्ट ने आरोपी को 7 नवंबर तक जमानत दी है। उसके मुकदमे की अगली सुनवाई इसी तारीख को शुरू होगी।

क्या है फ्रीजर में 2 साल बाद शव मिलने का पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में दो साल तक अपने फ्लैटमेट के शव को फ्रीजर में रखने वाले शख्स को आखिरकार उसके अतीत ने जकड़ लिया। बर्मिंघम में 52 साल के डैमियन जॉनसन ने अपने फ्लैटमेट के शव को फ्रीजर में रखा और मृतक के वैध और सभ्य दफन को रोक कर रखा। उसके फ्लैटमेट 71 साल के जॉन वेनराइट का सितंबर 2018 में निधन हो गया था, लेकिन उनका शव करीब दो साल तक फ्रीजर में रखने के बाद अगस्त 2022 में मिला था।

मौत के कारणों का नहीं चल पाया है पता, जांच जारी

डैमियन जॉनसन पर व्यक्तिगत उपयोग के लिए मृतक के बैंक खाते का इस्तेमाल करने का भी आरोप है, लेकिन उसने इस आरोप का खंडन किया है और तर्क दिया है कि उसने जो पैसा इस्तेमाल किया वह उसका अपना था। वेनराइट की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक घटना तब हुई जब दोनों बर्मिंघम में एक फ्लैट शेयर कर साथ रह रहे थे।

अपने बुरे काम पर पछता रहा आरोपी डैमियन जॉनसन

आरोपी डैमियन जॉनसन ने इस सप्ताह डर्बी क्राउन कोर्ट में एक याचिका दायर की। उसमें कहा गया है कि वह अपने कार्यों के लिए डरा हुआ महसूस करता है। उस पर धोखाधड़ी और निजी भुगतान के लिए वेनराइट के बैंक कार्ड का उपयोग करने और नकद निकालने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में ब्रिटेन की कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले स्थानीय को पुलिस को और ज्यादा गहन छानबीन करने कहा गया है।