एक पिता के हैवानियत की कहानी आप को झकझोर देगी। यह मामला हरियाणा के जींद का है। यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ 5 साल तक दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं लड़की का यह भी आरोप है कि उसका पिता उसे धमकियां भी देता था। लड़की की उम्र अभी 17 साल है। जानकारी के मुताबिक इस लड़की की मां का निधन करीब पांच साल पहले हो गया था।
बच्ची के मुताबिक मां की मौत के बाद उसके पिता की गंदी नजर उसपर पड़ गई थी। मां के निधन के बाद पिता हर रात नशे की हालत में घर आता था और उसके कमरे में जाकर सो जाता था। नशे की हालत में इस शख्स ने अपनी बेटी के साथ कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार डालेगा। बच्ची ने जब कभी अपने पिता की इन करतूतों का विरोध किया उसका पिता उसे धमकियां देकर चुप करा देता था।
करीब 5 साल तक पिता का अत्याचार सहने के बाद इस नाबालिग लड़की ने थक-हार कर अपने रिश्तेदारों को सारी बातें बताई। बच्ची की बातें सुनकर उसके रिश्तेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिश्तेदार पीड़ित नाबालिग बच्ची को महिला थाने लेकर गए जहां उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल भी कराया है। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के किलाफ दुष्कर्म की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (और…CRIME NEWS)

