केरल के कोल्लम जिले से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक पिता पर अपनी 15 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रो-रोकर एक ही बात कहती रही 17 साल की बेटी, चाचा ने नहीं मानी बात, लौटकर दरवाजा खोला तो रह गए सन्न

बेटी ने बताई पिता की करतूत

पीटीआई के अनुसार, आरोपी ने अपनी बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म किया, जब उसकी (पीड़िता की) मां घर पर नहीं थी। कुलथुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आगे बताया कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब किशोरी ने एक दिन पहले अपने स्कूल में ‘काउंसलिंग’ सत्र के दौरान इसका खुलासा किया। छात्रा ने स्कूल में जब इस बारे में खुलासा किया तो सभी दंग रह गए।

CRPF जवान अचानक चलाने लगा गोली, दो साथियों की हुई मौत, कौन है हड़कंप मचाने वाला सिपाही, खुद को क्यों उड़ाया?

मामले में अधिकारी ने बताया कि स्कूल ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।