बिहार के मुंगेर में एक दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयार हो रही थी। वह शादी वाले सबसे खूबसूरत दिखना चाहती थी। इसलिए पार्लर जाकर मेकअप करा रही थी। इसी बीच उसका पूर्व प्रेमी पार्लर में घुस आया और उसे गोली मार दी। दुल्हन को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारनी चाही मगर वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया।
आरोपी खुद पुलिस वाला है
हमले में गोली दुल्हन के कंधे को छूती हुई निकल गई। उसका अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल खतरे बाहर है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच में पता चला है कि वह खुद एक सिपाही है। वह प्रेमिका को किसी और का होता हुआ देख नहीं पाया और यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी का नाम अमन कुमार है, उसे लोगों ने पकड़ लिया था मगर वह भागने में कामयाब रहा।
पार्लर में घुसकर मारी गोली
असल में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा के रहने वाले जितेंद्र सिंह की 26 साल की बेटी अपूर्वा की रविवरा को शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले वह मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। वह मेकअर करा ही रही थी कि उसका पूर्व प्रेमी पार्लर में घुस आय़ा और उसे गोली मार दी। वह खुद भी गोली मारना चाहता था मगर नहीं मार सका।
आरोपी महेशपुर गांव के रहने वाले बलराम सिंह का बेटा है जो बिहार पुलिस का जवान है। उसकी पोस्टिंग पटना में ही है। यह सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। सैलून में काम करने वाली लड़की ने पूरा कहानी बताई। दरअसल, गोल लड़की को छू कर निकल गई इसी कारण वह खतरे से बाहर है वरना उसका जान भी जा सकती थी।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में डीसएपी का कहना है कि वह हर एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं। गोली मारने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। वह पटना पुलिस में है। सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।