कर्नाटक से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां हासन जिले में एक इंजीनियरिंग छात्र ने सुनसान जगह पर प्रेमिका को बुलाकर उसका गला रेत दिया। फिलहाल पुलिस ने 23 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे और रिलेशनशिप में थे।

पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन कपल में बहस हो गई थी। आरोपी की पहचान तेजस के रूप में हुई है। वहीं पीड़िता का नाम सुचित्रा है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों में दोस्ती हुई इसके बाद वे रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा।। वे हमेशा बहस करते रहते थे। रिश्ते में दरार आ गई और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

सुचित्रा को ले गया सुनसान जगह

ब्रेकअप के बाद तेजस परेशान रहने लगा। उसके मन में सुचित्रा के लिए नाराजगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने रिश्ते पर बात करने के लिए सुचित्रा को सुनसान जगह कुंथिबेट्टा पर बुलाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी को तुर्की घुमाने ले गया शख्स, होटल ले जाकर बेरहमी से की हत्या

तुर्की से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 28 साल के शख्स ने अपनी 26 साल की पत्नी की बरेहमी से हत्या कर दी। वह पत्नी को तीन दिन पहले यूके से तुर्की घुमाने ले गया था। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की खून से सनी लाश इस्तांबुल के फतिह में एक होटल में पाई गई थी। महिला के गले और शरीर पर घाव के करीब 41 निशान थे। महिला की लाश देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मामले में पुलिस ने कहा कि महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे के अंदर गए। वहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।