नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सागर सिंह कलसी का कहना है कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में हमने 51 साल के प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खाका जीएनसीटी के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने बीजेपी के आरोपों पर दिया जवाब

दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया। बीजेपी ने इस मामले में आतिशी को घेरते हुए कहा कि उन्होंने ही आरोपी खाका को विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया है। इस पर आतिशी ने कहा कि यह बिल्कुल झूठी बात है। आरोपी खाका ने कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है।

यह एक हैरान करने वाली घटना है क्योंकि यह आरोपी महिला एवं बाल विभाग में एक अधिकारी था। उस पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगाया गया है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस तेजी से कार्रवाई करेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने संबंधित आरोपी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए।

डीसीपी नॉर्थ ने की पुष्टि

आरोपी अफसर को मामा कहती थी पीड़िता

इसकी शुरुआत 2020 से हुई। उस समय कोरोना अपने चरम पर था। लड़की उस वक्त 14 साल की थी। वह अपने माता-पिता के साथ बुराड़ी के चर्च जाती थी। चर्च में उसके पिता की दोस्ती दिल्ली सरकार के एक अफसर से हुई थी। वे लोग अक्सर चर्च में मिला करते थे। लड़की की मां अफसर को भाई कहती थी। इस कारण लड़की आरोपी को अपना मामा कहती थी। लॉकडाउन तो खुल गया मगर इसी दौरान लड़की के पिता की मौत हो गई। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच आरोपी अफ्सर ने लड़की की मां के सामने यह प्रस्ताव रखा कि लड़की को उसके घर रहने के लिए भेज दिया जाए। लड़की की मां उस पर बहुत भरोसा करती थी, क्योंकि वह उसे अपना भाई मानती थी।

अस्पताल में डॉक्टरों के सामने लड़की ने बताई आपबीती

इसी दौरान आरोपी अफसर उसका दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी अफसर की पत्नी को लगी। उसने अपने बेटे से दवा मंगवाकर लड़की को खिला दिया। जब चार महीने बाद लड़की अपनी मां के पास लौटी तब मामला सामने आया। दरअसल, लड़की खामोश रहने लगी थी। मां को उसकी चिंता होने लगी। वह बेटी को लेकर अस्पताल गई। जहां काउंसलिंग के दौरान लड़की ने अपनी आपबीती बताई।

देखें वीडियो-