दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।जहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने शराबी पति को पहले जान से मारा।पुलिस के अनुसार महिला ने पहले अपने पति को मारा फिर उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं इन आठ टुकड़ों को उसने तीन अलग-अलग जगहों पर दफना दिया।
दिल्ली के स्वरूप नगर की निवासी 35 वर्षीय महिला सुनिता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।15 मार्च को पुलिस को भालसवा डेयरी के पास आदमी के सिर का टुकड़े गड़े हुए मिले थे जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

बुधवार को मकान मालिक ने सुनीता के घर के अहाते में खुदी हुई जमीन देखी जिसके बाद उन्होंने सुनीता से सवाल किया। सुनीता के उलझे हुए जवाब दिए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह से मानव शरीर के टुकड़े नजर आए। उन्हे शक हुए कि यह सुनीता के पति राजेश के शरीर के अंग हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कई दिनों से राजेश नहीं दिख रहा था इसके बाद पुलिस की पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।

महिला का कहना है कि उसका पति राजेश शराब पीने के बाद उसे बेरहमी से पीटता था। सुनीता का कहना है कि उसने उसकी मां को भी कहीं अनजाने जगह पर ले जाकर छोड़ दिया था और वह सुनीता के चरित्र पर सवाल उठाता था और मारपीट करता था। इस सबसे तंग आकर सुनीता ने उसकी हत्या कर दी। राजेश और सुनीता का एक 12 वर्षीय बच्चा है। पुलिस के मुताबिक सुनीता ने 11 फरवरी को राजेश की हत्या कर दी थी जिसके बाद उसने उसके हाथ और पैर और सिर को अलग-अलग टुकड़ों में काट दिया। धड़ को घर के अहाते में दफन किया। शरीर के अंग को बुराड़ी में दफनाया और सिर को भालसवा डेयरी के पास दफना दिया था।