यह महिला दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी। लेकिन अचानक उनकी हत्या से सनसनी मच गई। मामला बेहद संगीन था लिहाजा पुलिस ने गंभीरता पूर्वक इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला की बेटी को बीते शनिवार को गाजियाबाद से गिरप्तार कर लिया। लेडी कॉन्स्टेबल की मौत के पीछे अब उसकी नाबालिग बेटी का हाथ बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल की बेटी 19 साल के एक लड़के से प्यार करती थी। 14 फरवरी (Valentine Day) के दिन लड़की की मां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात से नाराज लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

यह महिला दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थीं। हत्या के वक्त उनके पति बिहार में मौजूद थे। वहां से आने के बाद उन्होंने लिंक रोड पुलिस स्टेशन में जितेंद्र कुमार और अपनी बेटी को नामजद बनाते हुए केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ घर पर देखा था। जिससे वो काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने अपनी बेटी के प्रेमी जितेंद्र की शिकायत उसके घर पर भी की थी।

मां के हाथ से चांटा खाने के बाद यह लड़की काफी गुस्से में थी। जिसके बाद बीते शुक्रवार को उसने अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत की और इस हत्या का प्लान बनाया। 14 फरवरी को जितेंद्र लेडी कॉन्स्टेबल के घर पहुंचा। लेकिन जितेंद्र को देखते ही महिला ने उसे भी एक चांटा रसीद कर दिया।

लेकिन इसके बाद यहां अचानक जितेंद्र और उसकी प्रेमिका ने महिला के आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर रस्सी से उनका गला घोंट दिया। बाद में लड़की ने नाटक करते हुए अपने पड़ोसियों को बुलाया और उनसे कहा कि उसकी मां अचानक बेहोश हो कर गिर गई हैं। महिला को जीटीबी हॉस्पीटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जब पुलिस अस्पताल में मौके पर पहुंची तो उसने महिला कॉन्स्टेबल की बेटी से जब कड़ाई से पूछताछ की तब सारा मामला खुल गया। बहरहाल अब इस मामले में दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।