शाहबाद हत्याकांड का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो हत्या से 2 मिनट पहले का है। वीडियो में साक्षी अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है। वह होने वाले हादसे से अनजान है औऱ आराम से अकेले पैदल जाते हुए दिख रही है। उसे नहीं पता है कि साहिल उसका पीछा कर रहा है। वीडियो में आस-पास लोग मौजूद हैं। वे सड़क पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। साक्षी भी सड़क पर जाती हुई दिख रही है। उसने टीशर्ट और जींस पहनी है। इस वीडियो के दो मिनट बाद ही साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी।
इसके पहले घटना के दो वीडियो सामने आ चुके हैं। पहली सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया था कि साहिल ने किस तरह साक्षी को मारा था। उसने साक्षी को करीब 22 बार चाकू मारा। उसने साक्षी के पेट, सिर में चाकू से हमला किया। ऐसा लग रहा है कि उस पर हत्या करने का भूत सवार है।
हालांकि स्पेशल पुलिस टीम ने खुलासा किया है कि उसने साक्षी को मारने की तीन दिन पहले ही प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए उसने हरिद्वार से 15 दिन पहले चाकू भी खरीदा था। उसने साक्षी को मारने के बाद उसके सिर और चेहरे को पत्थऱ से कुचल दिया था। दूसरी वीडियो में दिख रहा था कि साहिल पहले से ही गली में खड़ा था औऱ साक्षी के आने का इंतजार कर रहा था। वह जैसे ही गली में पहुंची साहिल उसे जान से मार दिया।
बरामद नहीं हुआ चाकू
साक्षी को मारने के बाद वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया और चाकू फेंक दिया। पुलिस ने साहिल के खून से सने कपड़े और उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस पूछताछ में साहिल ने कहा है कि उसे साक्षी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। वह उसे पहले से जानता था। वह उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी। रिपोर्टस में यह कहा जा रहा है कि दोनों पिछले तीन सालों से रिश्ते में थे।
हालांकि कुछ दिनों में दोनों में बातचीत बंद दी। हत्यारा साहिल कलावा बांधता था और रूद्राक्ष भी पहनता था। अभी इस हत्याकांड में कई खुलासे होने बाकी है। फिलहाल स्पेशल पुलिस टीम साहिल से पूछताछ की जा रही है।